👋Hi Everyone. Welcome to "ENGLISH-Root-2-Fruit". I'm your well-wisher🙏'Nehan Saury'.
This site is fully (100%) authentic and in this particular blog (site) you will know how to improve English easily by enjoying it without going a class & sitting at home.
🔮जब आप इस Website पर पधारें हैं तो हम आपको खाली हाथ कैसे जाने दे सकते हैं। नीचे की तरफ scroll(जाइए) कीजिए या फिर अपने दाएँ Side जाइए और जाकर अपना English का Syllabus with Full Content देखिए चाहे आप 1st standard के नन्हें-मुन्हें बालक हो या किसी उच्च स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा (High Level Competitive Exam) की तैयारी करने वाले प्रतियोगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। तो नीचे की तरफ प्रस्थान कीजिए और अपने Teacher जी से इसी अनुसार पढ़िए अन्यथा हम तो हैं ही आपकी मदद हेतु। आपको इसी Site पर धीरे-धीरे सारी चीजें उपलब्ध करायी जाएंगी।
🗣दुर्भाग्यवश यदि कोई त्रुटि मिले तो Comment Box में हमें जरूर बताये और यदि आपको लगता है कि कुछ छूट गया है तो उसे भी लिखें।
Note:-
- All the things that I will share with you all, will be in English to Hindi.
- Everything is root to fruit means:- A child of 1st standard to an aspirant of high level competitive exam can learn English in fully detail as much as he desires for this site 'English-Root-2-Fruit'.
♲PROVERB 'or' SAYING♲
☞A short stylish & famous sentence or phrase that tells that something is generally true in life.
☞एक छोटा स्टाइलिश और प्रसिद्ध वाक्य या वाक्यांश जो बताता है कि जीवन में आम तौर पर कुछ सच है.
'OR'
☞A proverb (Latin-proverbium) is a traditional saying that expresses a perceived truth.
☞एक नीतिवचन (लैटिन-प्रोवर्बियम) एक पारंपरिक कहावत है जो एक कथित सत्य को व्यक्त करती है.
🌐 TOP MOST 50 PROVERBS☟
1.सम्पूर्ण संसार आपका देश है और भले कार्य आपका धर्म.
↪All the world is your country, to do good is your religion.
2.खोटा सिक्का खोटा ही होता है.
↪A bad penny always turns up.
3.ग्वालिन अपने दही को खट्टा नहीं कहती.
↪All the geese are swans.
4.दान की बछिया के दांत नहीं देखे जाते.
↪Beggars Can’t Be Choosers.
5.सम्पन्नतायुक्त गुलामी से विपन्नतायुक्त स्वतंत्रता बेहतर है.
↪A bean in liberty is better than a comfit in prison.
6.आज का काम कल पर नहीं छोड़ना चाहिये./ काल करे सो आज कर, आज करे सो अब.
↪Act today only, tomorrow is too late.
7.आधी तज सारी को धावे.
↪All covet, all lose.
8.कायर आदमी अपनी मौत से पहले हजारों बार मरता है.
↪A coward dies a thousand times before his death.
9.नौ नगद, न तेरह उधार.
↪A bird in hand is worth two in the bush.
10.नक्कारखाने में तूती की आवाज.
11.उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.
↪The pot is calling the kettle black.
12.योग्यता आपको सफलता की ऊँचाई तक पहुँचाती है किन्तु चरित्र आपको वहाँ बनाये रखती है.
↪Ability can take you to the top, but it takes character to keep you there.
13.घर का भेदी लंका ढाहे.
↪A black sheep.
14.दाल में कुछ काला होना.
↪There is something fishy./ Something is fishy.
15.दाल में कुछ काला होना.
↪There is something wrong./ Something is wrong.
16.दाल में कुछ काला होना.
↪More to it than meets the eye.
17.दाल में कुछ काला होना(शक करना).
↪Small the rat.
18.आगे कुआँ पीछे खाई./ आसमान से गिरा खजूर में अटका.
↪Between the devil and the deep sea.
19.शब्दों की अपेक्षा कर्म का अधिक प्रभाव होता है.
↪Actions speak louder than words.
20.नाम लिया और शैतान हाज़िर.
↪Talk about the devil and the devil is here.
21.नाम लिया और शैतान हाज़िर.
↪Speak of the devil and the devil is here.
22.नाम लिया और शैतान हाजिर.
↪Think of the devil and the devil is here.
23.कर्म ही ज्ञान का सही प्रतिफल है.
↪Action is the proper fruit of knowledge.
24.आधा सच पूरे झूठ के बराबर होता है.
↪A half truth is a whole lie.
25.हमेशा आने वाला मेहमान अपना सम्मान खो देता है.
↪A constant guest never welcomes.
26.लालच बुरी बला है.
↪Avarice is root of all evils.
27.सत्य से पराजित होने के पूर्व झूठ आधी दुनिया की यात्रा कर लेता है.
↪A lie covers(can be) halfway around the world before the truth gets its boots on.
28.बोए पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होय.
↪Gather thistles & expect pickles.
29.एक अच्छी शुरुआत आधी सफलता होती है.
↪A good beginning makes a good ending.
30.जैसा राजा वैसी प्रजा.
↪As the king so are the subjects.
31.जो सभी का मित्र होता है वह किसी का मित्र नहीं होता.
↪A friend to all is a friend to none.
32.सांच को आंच क्या.
↪Pure gold does not fear the flame.
33.खराब समाज में अच्छा आदमी सबसे बड़ा खलनायक होता है.
↪A good man in an evil society seems (is) the greatest villain of all.
34.ऊंची दूकान फीके पकवान./ नाम बड़े और दर्शन छोटे.
↪Great cry little wool.
35.हजारों मील की यात्रा भी एक कदम से शुरू होती है.
↪A journey of a thousand miles begins with one step.
36.ऊँट के मुंह में जीरा.
↪A drop in the Ocean.
37.चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात.
↪A nine days wonder.
38.भैंस के आगे बीन बजाना./ मूर्ख के आगे रोए अपने नैन खोए.
↪Crying in wilderness.
39.चोर की दाढ़ी में तिनका.
↪A guilty mind is always suspicious.
40.नेकी कर दरिया में डाल.
↪Do good & cast in to the river.
41.लोहा लोहे को काटता है.
↪Diamonds cut diamonds.
42.भले आदमी को किसी पर दोष मढ़ने की आवश्यकता नहीं होती.
↪A guilty conscience needs no accuser.
43.भेड़ की खाल में भेड़िया.
↪A wolf in lamb’s clothing.
44.दुम दिखाकर/दबाकर भाग जाना.
↪To turn the tail.
45.दुम दिखाकर/दबाकर भाग जाना.
↪To show a clear pairs of heels.
46.खराब कारीगर हमेशा हथियारों को दोष देता है.
↪A bad workman always blames his tools.
47.अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत.
↪There is no use of crying over spilt milk.
48.अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत.
↪After death the doctor.
49.जैसा पति वैसी पत्नी.
↪A good jack makes a good jill.
50.जैसा पति वैसी पत्नी.
↪Like Jack, like Jill.
😊Thank you for visiting this site. I will be glad to know your opinion related to this blog(article). Please do comment your opinion in the comment box and do share this site to your dear ones who can read it and be thoughtful in English.
🙏Thank You Again🙏

0 Comments:
Please do not enter any spam link in the comment box.