Headlines
Loading...
🎉Top Most 50 Proverbs In English-Hindi(Part-1)

🎉Top Most 50 Proverbs In English-Hindi(Part-1)

👋Hi Everyone. Welcome to "ENGLISH-Root-2-Fruit". I'm your well-wisher🙏'Nehan Saury'.


This site is fully (100%) authentic and in this particular blog (site) you will know how to improve English easily by enjoying it without going a class & sitting at home.

🔮जब आप इस  Website पर पधारें हैं तो हम आपको खाली हाथ कैसे जाने दे सकते हैं। नीचे की तरफ scroll(जाइए) कीजिए या फिर अपने दाएँ  Side जाइए और जाकर अपना English का  Syllabus with Full Content देखिए चाहे आप 1st standard के नन्हें-मुन्हें बालक हो या किसी उच्च स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा (High Level Competitive Exam) की तैयारी करने वाले प्रतियोगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। तो नीचे की तरफ प्रस्थान कीजिए और अपने Teacher जी से इसी अनुसार पढ़िए अन्यथा हम तो हैं ही आपकी मदद हेतु। आपको इसी  Site पर धीरे-धीरे सारी चीजें उपलब्ध करायी जाएंगी

🗣दुर्भाग्यवश यदि कोई त्रुटि मिले तो Comment Box में  हमें जरूर बताये और यदि आपको लगता है कि कुछ छूट गया है तो  उसे भी लिखें। 

Note:- 

  • All the things that I will share with you all, will be in English to Hindi.
  • Everything is root to fruit means:- A child of 1st standard to an aspirant of high level competitive exam can learn English in fully detail as much as he desires for this site 'English-Root-2-Fruit'.


    PROVERB 'or' SAYING

A short stylish & famous sentence or phrase that tells that something is generally true in life.

एक छोटा स्टाइलिश और प्रसिद्ध वाक्य या वाक्यांश जो बताता है कि जीवन में आम तौर पर कुछ सच  है.

                               'OR'

proverb (Latin-proverbium) is a traditional saying that expresses a perceived truth.

एक नीतिवचन (लैटिन-प्रोवर्बियम) एक पारंपरिक कहावत है जो एक कथित सत्य को व्यक्त करती है.

🌐 TOP MOST 50 PROVERBS

 

1.ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है.

↪Honesty is the best policy.

2.जैसी करनी, वैसी भरनी.

↪As you sow, so shall you reap.

3.जंगल में मोती की कदर नहीं होती.

↪A thing is valued where it belongs.

4.आप भले तो जग भला.

↪Do the Good, the world appears good.

5.आप भले तो जग भला.

↪Good mind, good find.

6.अधजल गगरी छलकत जाए./थोथा चना बाजे घना.

↪An empty vessel makes much noise.

7.तंदरुस्ती हजार नियामत है./स्वास्थ्य ही धन है.

↪Helath is wealth.

8.काया को दुःख दिए बिना कोई काम नहीं सुधरता.

↪No pain, no gain.

9.गया वक्त फिर हाथ नहीं आता.

↪Time once lost cannot be regained.

10.जहाँ का पीवे पानी, वहां की बोले वाणी.

↪While in Rome do as Romans do.

11.खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है.

↪Society moulds man.

12.एक और एक ग्यारह होते हैं./एकता में बल होता है.

↪Union is strength.

13.साँच को आँच कहाँ.

↪Truth fears no test.

14.गधे को गधा खुजलाता है.

↪Fools praise fools.

15.जितने मुंह उतने बात./अपनी अपनी डफली, अपना अपना राग.

↪Many heads many minds.

16.जितने मुंह उतने बात./अपनी अपनी डफली, अपना अपना राग.

↪Many men many minds.

17.जो गरजते हैं सो बरसते नहीं.

↪Barking dogs seldom bite.

18.उपदेश देने से अच्छा स्वयं उपदेशों पर चलना बेहतर है.

↪Example is better than precept.

19.मन के लड्डुओं से भूक नहीं मिटती./हवा में महल बनाने का कोई फायदा नहीं./ख्याली पुलाव पकाने का कोई फायदा नहीं.

↪It is no use building castles in the air.

20.डूबते को तिनके का सहारा.

↪A drowning man catches a straw.

21.गवांर गन्ना न दे, भेली(गुड़) दे.

↪Penny wise Pound foolish.

22.उधार देना, दुश्मन बनाना.

↪Give loan, enemy own.

23.एक थाली के चट्टे बट्टे./चोर – चोर मौसेरे भाई.

↪Birds of the same feather flock together.

24.जहाँ चाह-वहीं राह.

↪Where there is a will, there is a way.

25.नाच न जाने आँगन टेढा.

↪A bad carpenter quarrels with his tools.

26.चुप माने, आधी मर्जी.

↪Silence is half consent.

27.आदमी पेट का गुलाम है.

↪A man is a slave to his stomach.

28.अंधों में काना राजा.

↪A figure among ciphers.

29.आगे दौड़, पीछे छोड़.

↪The more haste, the worse speed.

30.दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है.

↪Bitten twice shy.

31.दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है.

↪A brunt child dreads the fire.

32.मुहं में राम, बगल में छुरी.

↪A honey tongue, a heart of gall.

33.नीम हकीम खतरा-ए-जान./अधूरा ज्ञान घातक होता है.

↪A little knowledge is a dangerous thing.

34.नीम हकीम खतरा-ए-जान./अधूरा ज्ञान घातक होता है.

↪A little learning is a dangerous thing.

35.नीम हकीम खतरा-ए-जान./अधूरा ज्ञान घातक होता है.

↪Half knowledge is dangerous.

36.अंत भला तो सब भला.

↪All is well that ends well.

37.कपडे देखर इज्जत मिलती है.

↪Style makes the man.

38.अपना-अपना, पराया-पराया.

↪Blood is thicker than water.

39.कांटे से कांटा निकलता है.

↪One nail drives another.

40.मोती गहरे पानी में ही होता है.

↪Truth lies at the bottom of a well.

41.हर चीज का एक सही वक्त होता है.

↪There is a right time for everything.

42.झूठ का अंत नहीं./एक झूठ छिपाने के लिए सौ झूठ और बोलने पड़ते हैं.

↪One lie leads to another.

43.संसार में हर तरह के लोग होते हैं.

↪It takes all Sorts to make the world.

44.एक हाथ से ताली नहीं बजती./ताली दोनों हाथों से बजती है.

↪It takes two to (quarrel/make a quarrel).

45.अपना वही जो आवे काम./ मित्र वही जो मुसीबत में काम आये.

↪A friend in need is a friend indeed.

46.एक तीर से दो शिकार.

↪To kill two birds with one stone.

47.जिसकी लाठी उसकी भैंस.

↪Might is right.

48.ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती.

↪A fog cannot be dispelled by a fan.

49.कर बुरा तो होय बुरा / जैसी करनी वैसी भरनी./ जैसे को तैसा.

↪As you sow, so shall you reap.

50.कर बुरा तो होय बुरा / जैसी करनी वैसी भरनी./ जैसे को तैसा.

↪Tit for tat.

😊Thank you for visiting this site. I will be glad to know your opinion related to this blog(article). Please do comment your opinion in the comment box and do share this site to your dear ones who can read it and be thoughtful in English.

🙏Thank You Again🙏

I am Nehan Saury. I am from Bihar, India. Now, I am 19 only and pursuing B.sc. I am going to be a professional teacher.

0 Comments:

Please do not enter any spam link in the comment box.